Crime News: पुष्कर घूमने गए पति-पत्नी के साथ हुई लूट:3 मोबाइल, सोने की चेन और नगदी लेकर फरार; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: तीर्थ नगरी पुष्कर (pilgrimage city of Pushkar) घूमने गए अजमेर निवासी पति-पत्नी से लूट की वारदात सामने आई है। 2 बाइक सवार 4 बदमाशों के द्वारा पति-पत्नी (Husband-wife) से मारपीट की गई और बाद में 3 मोबाइल, सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। घायल युवक का जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज जारी है। पुष्कर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

धोलाभाटा (Dholabhata) निवासी पीड़ित कविता गहलोत ने बताया कि वह अपने पति सत्येंद्र कुमार गहलोत के साथ बाइक पर मंगलवार शाम 6 बजे पुष्कर घूमने के लिए गए थे। रात 9 बजे वापस लौटते समय मोतीसर रोड (Motisar Road) पर 2 बाइक सवार चार बदमाशों के द्वारा उनका रास्ता रोक लिया गया। रास्ता रोककर शराब की बोतल से उन पर हमला कर दिया। जिससे उनके पति सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित महिला (victim woman) ने बताया कि बदमाशों के द्वारा उसका पर्स छीन लिया गया। बाद में तीन मोबाइल, सोने की चेन, स्मार्ट वॉच और 5 हजार रुपए नगदी उनसे लूट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने स्थानीय लोगों से दूर जाकर मदद मांगी इसी दौरान बदमाश फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पति-पत्नी को अजमेर स्थित जेएलएन अस्पताल(JLN Hospital in Ajmer) में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुष्कर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित पति-पत्नी से घटना की जानकारी ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़िए- Crime News: लाखों के जेवरात-नकदी चोरी, 5 दिन बाद FIR:ताले तोड़कर वारदात;जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News