Hormuz में Indian Crew पर US Missile Attack! नाविकों का Video Viral

By
On:
Follow Us


ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कमर्शियल जहाजों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। नाविकों का कहना है कि इस इलाके में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य हमलों के दौरान उन्हें और उनके जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनकी जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

हमें दूसरों की लड़ाई में क्यों घसीटा जा रहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में परेशान भारतीय नाविक अपनी आपबीती सुनाते हुए बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं। एक नाविक ने वीडियो में कहा, “हम ईरान में हैं और यहां हालात बहुत खराब हैं। सिर्फ भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमले हो रहे हैं। हमें किसी और की लड़ाई में क्यों घसीटा जा रहा है? हम सैनिक नहीं हैं, बल्कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले आम नाविक हैं जो अर्थव्यवस्था को चलाने, तेल लाने और दुनिया भर में व्यापार बढ़ाने में मदद करते हैं।” उसने सवाल उठाया कि जब भारतीय क्रू मेंबर्स को युद्ध की कोई ट्रेनिंग नहीं दी जाती, तो उन पर हमले क्यों किए जा रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee के वफादारों ने संभाला मोर्चा, TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति-सागरिका

हाल ही में हुए हमले में गई तीन भारतीय नाविकों की जान

वीडियो में नाविक ने एक दर्दनाक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसने पहले जिस जहाज पर काम किया था, उस पर हाल ही में हमला हुआ, जिसमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई। उसने कहा, “जिस जहाज पर कल हमला हुआ, उस पर मैं काम कर चुका हूं। मैंने वहां के कैप्टन से बात की, जिन्होंने बताया कि ओमान में एक मिसाइल दागी गई है।” एक अन्य नाविक ने चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया भर में 13 लाख से ज्यादा भारतीय नाविक काम कर रहे हैं, लेकिन आज इस संकट के समय में उनकी आवाज कोई नहीं सुन रहा है।

इसे भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगी Mamata की TMC? 28 में से 22 सांसदों की बगावत, Lok Sabha Speaker से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी नौसेना के हमले से दहले नाविक, भेजे एमरजेंसी मैसेज

पिछले हफ्ते ‘मैरिवेक्स’ नाम के एक प्रतिबंधित तेल टैंकर पर मौजूद भारतीय क्रू ने भी “प्लीज मदद करें” का एक एमरजेंसी मैसेज भेजा था, क्योंकि ओमान के तट के पास हमले के बाद उनका जहाज डूबने लगा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ओमान के तट के पास पलाऊ के झंडे वाले कई ऐसे तेल टैंकरों पर हमले किए हैं जिन पर भारतीय नाविक सवार थे। 24 भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक अन्य जहाज के इंजन रूम पर भी अमेरिकी मिसाइल गिरी, जिसके बाद जहाज के नीचे छेद हो गया। उस समय क्रू मेंबर ने मैसेज भेजकर कहा था, “यूएस नेवी ने हमला किया है। हम सभी 24 क्रू मेंबर भारतीय हैं, कृपया जल्दी मदद भेजें।” हालांकि, बाद में इस जहाज के क्रू को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन इलाके में अब भी तनाव और डर का माहौल है।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News