INDIA Alliance March | SIR पर आर-पार के मूड में विपक्ष! छावनी में तब्दील हुई लुटियंस दिल्ली, हाई अलर्ट जारी, सड़क पर संग्राम का संदेह

By
—
On:
Follow Us


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। निर्वाचन आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) तथा आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।   

अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार से ही नयी दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर कई संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की घोषणा किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने घोषणा की है कि उसके सांसद मंगलवार को निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च करेंगे।

गठबंधन के नेता एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। यह प्रदर्शन 30 सितंबर को 19 विपक्षी दलों की बैठक के बाद घोषित किया गया था। निर्वाचन आयोग के कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है, ताकि आवाजाही नियंत्रित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अपने तीन सदस्यीय निकाय में किसी भी तरह के मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग का रुख: सर्वसम्मति से लिए गए सभी निर्णय 

विपक्ष के लगातार हमलावर रुख के बीच निर्वाचन आयोग ने आरोपों का खंडन किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त और तीन सदस्यीय निकाय के बीच आंतरिक मतभेद या प्रक्रियात्मक कमियों की अटकलों को खारिज करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्णय पूर्ण सर्वसम्मति और नियमानुसार लिए गए हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News