India-US Trade Deal | अमित शाह ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बताया 'ऐतिहासिक', कहा- रणनीतिक साझेदारी छुएगी नई ऊंचाइयां

By
On:
Follow Us


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि 18 प्रतिशत की कम शुल्क (टैरिफ) दर के साथ हुआ यह समझौता न केवल दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर उनकी रणनीतिक साझेदारी को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के पहाड़गंज में शर्मनाक वारदात: पिता ने किया बेटी का कई बार बलात्कार, बच्ची ने की शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा और इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा।
शाह ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समझौता दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा तथा इससे भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार के और फलने-फूलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि 18 प्रतिशत की काफी कम की गई शुल्क (टैरिफ) दर के साथ व्यापार समझौता तय हुआ है, जो मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का रास्ता खोलेगा।’’
इस ‘‘ऐतिहासिक समझौते’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि यह सौदा ‘‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा दोनों देशों एवं उनके लोगों को भारी लाभ पहुंचाएगा।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और अधिक फलेगा-फूलेगा।’’
भारत और अमेरिका के बीच हुए इस व्यापार समझौते के तहत वाशिंगटन भारतीय वस्तुओं पर लगाए जाने वाले पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर कम शुल्क लगेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘मेड इन इंडिया’ विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शुल्क में कमी से ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ेगी और भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में बड़ी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी। 



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News