Kerala Express में सवार होकर दिल्ली आये Thiruvananthapuram के BJP Mayor और Councillors, रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

By
On:
Follow Us


केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम के नवनिर्वाचित भाजपा मेयर, उप महापौर और पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री के विशेष निमंत्रण पर आज दोपहर दिल्ली पहुँचा, जहाँ रेलवे स्टेशन से लेकर भाजपा मुख्यालय तक उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल केरल एक्सप्रेस से तिरुवनंतपुरम के थंपानूर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान केरल और अन्य राज्यों के कई स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया और सम्मान समारोह आयोजित किये।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मेयर वी.वी. राजेश कर रहे हैं। रवाना होने से पहले भाजपा के प्रदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या थंपानूर स्टेशन पर मौजूद रही थी और उसके बाद तो देखते ही देखते केरल एक्सप्रेस के हर पड़ाव वाले स्टेशन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की केरल के पार्षदों के सम्मान वाली तस्वीरें सामने आती रहीं। हम आपको बता दें कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात प्रस्तावित है। मेयर राजेश ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ नगर निगम के विकास कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव देना है, ताकि वे जमीनी स्तर पर बेहतर शासन पद्धतियाँ लागू कर सकें। कार्यक्रम के तहत प्रतिनिधिमंडल संसद का भी दौरा करेगा, जहाँ उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय शासन तंत्र से परिचित कराया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शहरी विकास परियोजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में Rahul Gandhi पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये झूठ की खेती करते हैं

केरल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए पार्षदों की यह यात्रा केरल भाजपा का जोश कई गुना बढ़ा गयी है। भाजपा मुख्यालय पर भी केरल के पार्षदों का सम्मान किया गया और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन के माध्यम से उनका मार्गदर्शन किया। हम आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनावों में भाजपा का मुख्य मुकाबला लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन से होना है। भाजपा पहले भी त्रिपुरा में लेफ्ट को उखाड़ कर और कांग्रेस को पछाड़ कर अपनी सरकार बनाने का कारनामा कर चुकी है और हाल ही में जिस तरह निकाय चुनावों में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए को केरल में अच्छा जन समर्थन मिला है उसको देखते हुए पार्टी काफी आशान्वित है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News