Lok Sabha elections 2024: रीवा लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग (The Election Commission) द्वारा मतदान के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।
संसदीय क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्रों के 18 लाख 50 हजार से अधिक मतदाता 2014 मतदान केन्द्रों में व्हीव्हीपैट ईव्हीएम से मतदान करेंगे। इस मशीन में मतदान के बाद मतदाता अपने मतदान कि पुष्टिकरण पर्ची भी देख सकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई यह मशीन शत प्रतिशत कारगर है।
बता दे कि जिला निर्वाचन अधिकारियों (District Election Officers) द्वारा मशीन के संचालन तथा इससे मतदान के संबंध में लगातार प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम (awareness programs) आयोजित किये जा रहे है। सभी मतदाता निर्भय होकर व्हीव्हीपैट मशीन से मतदान करे।
ये भी पढिए-











