Mahakumbh 2025: प्रयागराज से सिंगरौली जा रही बस पलटी, एक की मौत, कई घायल; जानिए

By
Last updated:
Follow Us

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ से सिंगरौली जा रही बस के सीधी जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है।

 

जानकारी के अनुसार, ये हादसा शुक्रवार को हुआ। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि इस बस मेंप्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालु सिंगरौली लौट रहे थे और जब बस सीधी जिले के बहेरा डाबर क्षेत्र में पहुंची तो अचानक पलट गई। इस हादसे में बस सवार एक महिला की मौत और कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने प्रयागराज से सिंगरौली जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडलर फेसबुक पर साझा की है।

 

साथ ही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने साझा की है जानकारी में कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सकों से चर्चा कर सभी घायलों के निशुल्क समुचित उपचार के लिए उन्होंने चर्चा की है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

 

 

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: अदाणी फाउंडेशन और प्रशासन की सराहनीय पहल से टीबी मरीजों को मिली पोषण आहार की मदद; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News