Maharashtra Rain Update | मुंबई- पुणे में भारी बारिश का कहर! मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, स्कूल-कॉलेज बंद, भूस्खलन और हादसों में 6 की मौत

By
On:
Follow Us


महाराष्ट्र में मॉनसून के रौद्र रूप ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई में मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मंगलवार को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम (BMC) संचालित स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

 

इसे भी पढ़ें: ‘या तो डील होगी या काम खत्म कर देंगे’, शांति वार्ता के बीच Donald Trump ने ईरान को दी सबसे भयानक चेतावनी | Middle East Ceasefire

 

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर मुंबई में मंगलवार को सभी सरकारी, निजी एवं नगर निगम संचालित स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे।
लगातार हो रही बारिश की वजह से सोमवार को मुंबई और आस-पास के जिलों में जन-जीवन लगभग ठप हो गया। कई सड़कें पानी में डूब गईं, पेड़ उखड़ गए और दीवार व बिलबोर्ड गिरने की कई घटनाएं सामने आईं।

एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी के ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब होता है कि बहुत खराब मौसम का अंदेशा है और लोग पहले से तैयार और सतर्क रहें। इससे कामकाज में बड़ी रुकावटें आ सकती हैं, परिवहन में देरी हो सकती है और बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।
चार-स्तरीय रंग-आधारित चेतावनी प्रणाली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तीसरे स्तर का होता है। यह ‘येलो अलर्ट’ से ऊपर और ‘रेड अलर्ट’ से नीचे होता है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा के सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल की 8 गाड़ियों ने पाया काबू

 

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ बाईपास खंड पर मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात सोमवार रात फिर से शुरू कर दिया गया। भारी बारिश के कारण रात में हुए भूस्खलन के कारण यह मार्ग 18 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा था।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भूस्खलन वाली जगह पर सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रात 10:10 बजे यातायात फिर से शुरू किया गया।
सोमवार तड़के करीब चार बजे ‘मिसिंग लिंक’ की सबसे लंबी सुरंग ‘सुरंग दो’ के निकास के पास भूस्खलन के बाद मुंबई जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया था।

सोमवार को पुणे जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और दीवार गिरने की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वर्षा जनित अलग-अलग घटनाओं में दो अन्य लोग बह गए। इसके कारण अधिकारियों को 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जिले भर में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। मावल तहसील के पाटन गांव में भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

Read Latest
National News in Hindi
only on Prabhasakshi  



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News