Manipur में पेट्रोल पंप पर बम विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


सुरक्षा बलों ने पिछले सप्ताह मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोल पंप पर हुए बम विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 41 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को इम्फाल पश्चिम जिले के लैंफेल सना कीथेल इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।

इससे पहले, प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के 35 वर्षीय सदस्य को काकचिंग जिले के कोमनाओ माखा लीकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया व्यक्ति बम विस्फोट के मुख्य आरोपी का सहयोगी है।’’

आठ जनवरी की शाम को मोइरांग थाना लेइकाई इलाके में स्थित एलीडास पेट्रोल पंप पर बम फेंका गया।
इस विस्फोट के कारण मणिपुर में घाटी के सभी इलाकों में स्थित पेट्रोप पंप स्टेशनों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया था।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News