Mauganj News: राहुल गांधी भारतवासियों की आवाज- युवा नेता गौरव सिंह

By
Last updated:
Follow Us

Mauganj News: राहुल गांधी सिर्फ कॉंग्रेस के नेता नहीं, बल्कि वह भारतवासियों की आवाज बनकर पिछले कुछ समय मे उभरे हैं, ये सब हुआ भारत जोड़ो यात्रा से। जिसमें खलल डालने का प्रयास भाजपा पहले ही की थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी और अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करा कर भाजपा खुद को पाक-साफ बता रही है। ये आरोप मऊगंज के युवा कांग्रेस नेता गौरव सिंह “मन्नी” ने लगाया है।

युवा नेता गौरव का कहना है कि राहुल गांधी के साथ हुई इस साजिश से यहाँ मऊगंज क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश है, लेकिन इस आक्रोश को हम कांग्रेसी यूं ही खत्म नहीं होने देंगे।

विपक्ष को खत्म करने की योजना

युवा नेता गौरव का कहना है कि भाजपा के इस कृत्य से अब भाजपा की वह मानसिकता खुलकर सामने आ गई है, जिसमें वह देश मे विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करके अपना एकतरफा अधिपत्य करने की सोच रखती है। अगर ऐसा है तो फिर चुनाव में जनता ही भाजपा को सबक सिखाएगी।

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के पीछे, भाजपा का डर- प्रवीण सिंह चौहान

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News