monsoon arrive : मौसम में बदलाव के आसार, दो दिन बाद आ सकता है मानसून | monsoon arrive: Weather changes expected, monsoon may arrive after two days

By
—
On:
Follow Us


monsoon arrive

monsoon arrive : तेज धूप का मौसम

शुक्रवार को दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप का मौसम रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

monsoon arrive : हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उनके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय हैं।

monsoon arrive
demo pic

monsoon arrive : मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज

आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो गई है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते जबलपुर सभाग के जिलों में बादल बारिश की स्थिति बन रही है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News