MP BJP: मध्यप्रदेश में भाजपा के 5 सांसदों ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह?

By
On:
Follow Us

MP BJP (एमपी बीजेपी): मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी (BJP) के 5 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह है हालही में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हुये विधानसभा चुनाव में इन सांसदों के चुनाव लड़ने पर मिली जीत।

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में इस्तीफा देने वाले बीजेपी (BJP) के सांसदों में मुरैना लोकसभा सीट से नरेन्द्र सिंह तोमर, दमोह लोकसभा सीट से प्रहलाद पटेल, नर्मदापुरम लोकसभा सीट से राव उदय प्रताप सिंह, जबलपुर लोकसभा सीट से राकेश सिंह और सीधी लोकसभा सीट से रीति पाठक शामिल हैं। जबकि सतना लोकसभा सीट से गणेश सिंह और मड़ला लोकसभा सीट से गणेश सिंह चुनाव हार गए हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीजेपी (BJP) ने अपने कुल 7 सांसदों को चुनावी मैदान उतारा था, जिसमें से 5 सांसदों ने जीत हासिल की थी और बुधवार को बीजेपी (BJP) के इन्हीं 5 सांसदों ने अपना-अपना इस्तीफा दे दिया है।

 

ये भी पढ़िए- MP News: मेरी लाड़ली बहनों, फिर से 10 तारीख आ रही; जानिए ये नया संदेश

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News