MP Ka Mausam: 14 जून के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश, आज भी कई जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें

By
On:
Follow Us

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में मानसून की आहट से मौसम बदलने लगा है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में गर्मी से परेशान लोग अब बारिश की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

MP Ka Mausam: 14 जून के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश, आज भी कई जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें

गर्म हवा से बचने के लिए चेहरा ढककर ही बाहर निकल रहे लोग।

HighLights

  1. जबलपुर में 48 घंटे में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार।
  2. इंदौर शहर में तेज आंधी के साथ बौछारें, उमस ने बढ़ाई परेशानी।
  3. ग्वालियर में लू का कहर जारी, दो दिन बाद मिल सकती है राहत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर (MP Weather Update)। मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और ग्वालियर शहर में पड़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं, तो जबलपुर में अब तापमान में गिरावट आने लगी है। इंदौर में गुरुवार को तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ी, लेकिन इसके बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। जानिए एमपी के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल…

जबलपुर सहित संभाग में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

मानसून की आहट से मौसम की रंगत धीरे-धीरे बदलने लगी है। गुरुवार को धूप के बीच छाए बादलों ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रियता के संकेत भी दे दिए हैं वहीं दिन का तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मानसून के आगमन के पहले गर्मी लोगों को पस्त किए है।

14 जून से बादल-बारिश

मौसम के बदलते अंदाज को देखते मौसम विभाग ने शुक्रवार को धूप-बादल के बीच शाम तक तेज हवा चलने और 14 जून से जबलपुर सहित संभाग के मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार वर्तमान में एक चक्रवात पंजाब के ऊपर बना हुआ है।

वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ हरियाणा, पश्मिम मध्यप्रदेश से होते हुए दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश तक ऊंचाई पर विस्तृत है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। 15 जून से मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है।

दो दिन से तापमान 40 डिग्री पर

फिलहाल गर्मी का दौर जारी है। पिछले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव मौसम में गर्माहट बनी हुई है।

जबलपुर में गुरुवार को भी धूप और गर्म हवा के झोंके लोगों परेशान करते रहे। हालांकि बीच-बीच में बादल भी राहत देते रहे। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंदौर में 46 किमी की रफ्तार से हवा चली, पानी भी गिरा

naidunia_image

इंदौर में जून का दूसरा सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रहा है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में बरसात होने का अनुमान है। गुरुवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। सूरज के तीखे तेवरों के कारण अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब तीन बजे बादल छा गए और थोड़ी ही देर में 46 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली।

इस वजह से आ रहा है मौसम में बदलाव

naidunia_image

इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे मिलकर 12 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में इन दिनों कई ऊपरी हवाओं के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जो मौसम में बदलाव ला रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इन सिस्टम्स के प्रभाव से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही शुष्क रहेगा।

ग्वालियर में लू का कहर जारी, गर्म हवाओं से बेहाल हुआ जनजीवन

naidunia_image

ग्वालियर में आषाढ़ महीने का पहला दिन भी आग बरसाता हुआ लगा। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.2 सेल्सियस रहा। बुधवार को भी इतना ही तापमान था। रात का तापमान भी 30.1 डिसे रहा। रात के तापमान में 1.4 सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। ऐसे में दिन में तो लोग गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब रात भी अधिक गर्म होने लगी है।

यानि अब लोगों का रात का चैन भी हराम होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी दो दिन यानि 14 जून तक तापमान की यही स्थिति रहेगी। रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के मुताबिक ग्वालियर संभाग में इस समय राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं। इस वजह से तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना हुआ है।

ट्रफ लाइन मुरैना के ऊपर से निकली हुई और ग्वालियर से थोड़ी खिसक गई है। इस वजह से मुरैना में तो गुरुवार शाम को बारिश हुई और ग्वालियर में बारिश नहीं हुई और गर्मी से राहत नहीं मिली।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News