MP News: खाद नागरिक आपूर्ति (Fertilizer Civil Supply) एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत (Minister Rajput) ने कहा कि हम सबको नारी शक्ति (respect women power) का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने (Minister Rajput) कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के परिप्रेक्ष्य में स्व-सहायता समूह को 11 करोड़ रुपए उन्हें व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मंत्री राजपूत (Minister Rajput) ने कहा कि जब हमारे घर परिवार की महिलाएं सशक्त होंगी तो पूरा परिवार एवं समाज सशक्त होगा और देश आगे बढ़ेगा। महिलाओं के सशक्तिकरण से पीढ़ियां सुधर जाती हैं।
मंत्री राजपूत (Minister Rajput) ने कहा कि शीघ्र ही महिलाओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी कराए जाएंगे। साथ में निःशुल्क चश्मा का वितरण भी होगा।
ये भी पढ़िए –











