MP News: कलचुरी समाज को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा….;जानिए

By
On:
Follow Us

MP News:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को कलचुरी समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए और श्री सहस्त्रबाहु भगवान मंदिर के विकास एवं सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया।

ई-8 अरेरा कॉलोनी वसंत कुंज, भोपाल स्थित मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूजा-अर्चना भी की। प्रारंभ में मुख्यमंत्री का समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

MP News: जानिए, मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कलचुरी समाज परिश्रमी समाज है, जिसका प्रदेश के विकास में योगदान है। समाजों के उत्थान से देश और प्रदेश का भी उत्थान होता है। समाज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप शासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में समाज के निर्धन वर्ग के विकास के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। महासभा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी को सम्मानित भी किया।

MP News: ये रहे उपस्थित

महापौर मालती राय, सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व विधायक कोतमा दिलीप जायसवाल सहित डॉ. एल.एन. मालवीय, अरविंद वर्मा, राजेश चैकसे सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार से किया गया। राजाराम ने स्वागत भाषण दिया।

 

 

ये भी पढिए-

MP News: मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ की लागत के भव्य देवीलोक का किया शिलान्यास

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News