MP News: ग्वालियर (Gwalior) में जिम के बाहर बाइक चुराने की कोशिश करते हुए एक चोर को बाइक मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसमें चोर बाइक का ताला तोड़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है। बाइक चोर के पकड़े जाने की खबर लगते ही स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने चोर की जमकर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी।
आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को स्थानीय निवासियों ने पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
MP News: महाकुंभ से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरने से मौत; जानें ख़बर











