MP News: जिला न्यायालय में हुआ रक्तदान; जानिए कितने यूनिट हुआ रक्तदान

By
On:
Follow Us

MP News: प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय परिसर भोपाल में सोमवार को रक्तदान शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कुल 38 यूनिट रक्तदान हुआ।

रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश एस.पी.एस. बुन्देला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला अभिभाषक संघ भोपाल के अध्यक्ष श्री पी.सी. कोठारी,अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित सम्माननीय न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान किया गया। रक्तदान करने के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि “पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से सबको रक्तदान करना चाहिए”, “रक्तदान महान पुण्य का कार्य है”।

MP News: जानिए कई बड़े अधिकारी ने किये रक्तदानं

हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है । उक्त रक्तदान शिविर में न्यायाधीशगण, न्यायालयीन एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य आमजन सहित न्यायाधीशगणों के पारिवारिक सदस्यों के द्वारा भी रक्तदान किया गया रक्तदान करने के पूर्व समस्त रक्तदाताओं की हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच सहित डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 38 यूनिट रक्तदान हुआ।

MP News: मेमोरियल अस्पताल के ये स्टाफ रहे उपस्थित

कुल 38 यूनिट रक्तदान हुआ। उक्त रक्तदान शिविर भोपाल मेमोरियल अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें भोपाल मेमोरियल की ओर से डॉ. सीमा नावेद (मेडिकल आफिसर) इश्तआक अहमद, कल्पना अग्रवाल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़िए-

MP Wather News: प्रदेश के किस जिले में कितनी बारिश हुई पिछले 26 दिनों में?; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News