MP News: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी (Collector Ravindra Kumar Chaudhary) के निर्देशन में एवं एसडीएम करैरा अजय शर्मा (SDM Karaira Ajay Sharma) के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।
प्रमुख कलाकार विनोद श्रीवास्तव करही ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति के कारण उनके मानसिक एवं शारीरिक, स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव के साथ-साथ नशे की प्रवृत्ति लोगों को अपराध घटित करने के लिए भी दुष्प्रेरित करती है। इससे सभी को बचना चाहिए। नशा न करते हुए उसके स्थान पर मन की शक्ति को बढ़ाने के लिए ध्यान करना चाहिए। जिससे नशे की प्रवृत्ति धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही नशे के अन्य दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया तथा लोगों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।
बता दें कि इस मौके पर उप जेल में बंदियों को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई।
ये भी पढिए-
MP News: CM यादव ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी; जानिए खबर











