MP News: लाड़ली बहनों (Ladli sisters) ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की और राजस्व विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन (Revenue Department) किया।
मझगवां तहसील (Majhgawan Tehsil) के वृत्त-चित्रकूट तहसील में राजस्व निरीक्षक प्रबुद्ध शुक्ला व पटवारी अखिलेश त्रिपाठी के खिलाफ सरकार की लाड़ली बहनों ने बुधवार को जमकर नारेबाजी की और राजस्व विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। राजस्व अमले से परेशान लाड़ली बहनों ने मझगवां एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार चित्रकूट हिमांशु शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। लाड़ली बहनों ने चित्रकूट में पदस्थ आरआई प्रबुद्ध शुक्ला और पटवारी अखिलेश त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए दोनों को चित्रकूट से तत्काल हटाए जाने और सस्पेंड करने की मांग की।
आरोप है कि चित्रकूट तहसील में पदस्थ आरआई और पटवारी मनमानी पर उतारु है। गरीबों की जमीनों में हेरा-फेरी कर भूमाफियाओं से मिली भगत करके कब्जा करवाते हैं।
ये भी पढ़िए











