MP News: वन विहार भोपाल में गुजरात से आए दो गिर शेर; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की धरती पर गिर के शेरों का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों और वन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन विहार की “जंगल बुक” में दो गिर के शेरों की दस्तक पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के वन विहार में एनीमल एक्सचेंज प्रोगाम के तहत सक्करबाग -जू जूनागढ़ (गुजरात) से दो प्योर ब्रीड एशियाटिक लॉयन के आने से 16 वर्ष पुराना सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने कहा कि अब निश्चित ही प्रदेश में शेरों का कुनबा बढ़ेगा और पर्यटन तथा रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वन्य जीवों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्वास के लिए मध्यप्रदेश सदैव तत्पर है।

 

 

ये भी पढ़िए- Singrauli Breaking News: सिंगरौली में आधी रात यात्री बस में लगाई आग; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News