MP News: माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) म.प्र. भोपाल की हाईस्कूल वर्ष 2024 की प्रदेश मैरिट में सीधी जिले (Sidhi district) के तीन विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया।
लली तिवारी पिता विनय कुमार तिवारी शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, नीलेश कुमार शाहू पिता उमेश कुमार शाहू काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया और वरूण साकेत पिता वंशधारी साकेत गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमहा तीनों विद्यार्थियों को कुल 500 अंक में 486 अंक प्राप्त हुये और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 9वाॅ स्थान प्राप्त हुआ। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने तीनों मेधावी विद्यार्थियों को उनके माता-पिता और शिक्षकों को आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है। इन्होंने अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कलेक्टर ने विश्वास व्यक्त किया है कि आगामी वर्ष में सीधी जिले के कई विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाएंगे।
मेधावी छात्र वरूण साकेत भविष्य में आई.ए.एस. (student Varun Saket will become IAS in future) बनना चाहते है, नीलेश कुमार शाहू भी सिविल सर्विसेस (civil services) में जाने की तैयारी अभी से कर रहे है। लली तिवारी डाक्टर बनना चाहती हैं।
सम्मान समारोह में अपर कलेक्टर राजेश शाही, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ पी.एल.मिश्रा, डी.पी.सी. राजेश तिवारी, ए.डी.पी.सी. प्रवीण शुक्ला, एपीसी रमसा डाॅ सुजीत कुमार मिश्र, इन्द्रसेन त्रिपाठी, रामकृष्ण तिवारी मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता तथा तीनों विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़िए- Crime News: गणेश मंदिर के सामने लगी भीषण आग में पांच दुकानें पूरी तरह खाक; जानिए खबर











