MP News: ASI मैडम को लेकर फरार हो गया सिपाही; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

MP News: ग्वालियर (Gwalior) में एक सिपाही के ASI मैडम को लेकर फरार (going on) होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। 

दोनों चुनाव ड्यूटी (election duty) करने के लिए निकले थे लेकिन चुनाव हो गए पर दोनों वापस नहीं आए। जिसके बाद महिला ASI की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। इसी बीच इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है। ये तो समय के साथ ही पता चल पाएगा। बहरहाल बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के कारण फरार सिपाही और महिला एएसआई को आईजी ने सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर (Gwalior) आईजी दफ्तर में पदस्थ महिला ASI और सिपाही की 7 मई को चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान के दिन दोनों ने साथ में पेट्रोलिंग की लेकिन चुनाव ड्यूटी (election duty) करने के बाद दोनों वापस नहीं लौटे।

दोनों का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं। इसके बाद महिला एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना से मुलाकात की और बताया कि उनकी बेटी और सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन अलग जाति की वजह से वह राजी नहीं हुए। चर्चाएं हैं कि सिपाही और ASI मैडम ने दिल्ली में आर्य समाज के मंदिर में शादी कर ली है। इधऱ बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के कारण IG ने दोनों पर एक्शन लिया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनका ये भी कहना है कि अगर दोनों को शादी करनी थी तो उनके पास आते। उन्हें जानकारी देते।

 

 

ये भी पढिए- Crime News: बुजुर्ग ने बनाया मासूम बच्ची को अपना शिकार, बुजुर्ग फरार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News