Ncl Singrauli: मशीनों को सुरक्षित रखने के लिए एनसीएल कर रही राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन; जानिए 

By
On:
Follow Us

Ncl Singrauli: भारत सरकार की सिंगरौली स्थित मिनिरत्न एनसीएल (Miniratna NCL), डीजीएमएस’ के तत्वावधान में वृहद् मशीनों के ‘सुरक्षित परिचालन और रखरखाव’ पर एक ‘राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार ’ का आयोजन कर रही है ।

इस कार्यशाला सह संगोष्ठी के आयोजन का उद्देश्य खुली कोयला खदानों में नियोजित भारी मशीनों के सुरक्षित संचालन और रखरखाव के संबंध में समेकित परिचर्चा और गहन मंथन कर नवाचारी समाधान प्रस्तुत करना है।

इस संगोष्ठी में डीजीएमएस और मिनिरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के अतरिक्त सासन पावर लिमिटेड, जेपी माइन, एपीएमडीसी जैसे सिंगरौली परिक्षेत्र के कंपनियों के अलावा संविदा कंपनियों, निर्माता और आपूर्तिक़र्ता से 180 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

इस सेमिनार में डीजीएमएस से एस.डी. चिद्दरवार, उप. महानिदेशक (खान सुरक्षा), उत्तरी क्षेत्र, एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, कार्यकारी निदेशकमंडल, सीवीओ, डीजीएमएस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

 

 

ये भी पढ़िए-

Miniratna NCL: एनसीएल सीएमडी ने MP के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की भेंट; जानिए क्या चर्चा हुई

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News