NCL Singrauli: मिनीरत्न NCL की निगाही खदान में चोरी करने घुसे चोरों ने गार्ड को बंधक बनाया; जानिए

By
On:
Follow Us

NCL Singrauli: मिनीरत्न NCL की निगाही खदान में सोमवार की रात चोरों का गिरोह घुसा और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

जानकारी के अनुसार चोरों का गिरोह निगाही खदान के वेस्ट एरिया में शॉवेल ईकेजी-207 को रात के अंधेरे में निशाना बनाया है। वह करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में आये थे और वहां पर तैनात प्राइवेट सुरक्षा गार्ड पर पहले तो हमला कर दिए और रस्सी से बांध दिए। इसके बाद शॉवेल क्रमांक से करीब 50 मीटर ट्रेलिंग केबल काटकर चोरी कर ले गये। चोरी गई केबल की अनुमानित लागत 70 हजार रूपये से अधिक आंकी जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे जब रोजाना की तरह वहां निगाही की पेट्रोलिंग टीम पहुंची तो गार्ड रस्सी से बाधा हुआ मिला, जिसे मुक्त कराया गया तब उसने चोरी का पूरा घटनाक्रम बताया। 

 

 

 

ये भी पढ़िए- NCL Singrauli: जयंत में NCL अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आगाज; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News