NCL Singrauli: जयंत में NCL अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आगाज; जानिए

By
On:
Follow Us

Ncl Singrauli: नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (Miniratna Ncl) के जयंत क्षेत्र में अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ जयंत क्षेत्र (Jayant Area) के अधिकारी क्लब में आयोजित हुआ।

उद्घाटन समारोह में जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (Miniratna Ncl) के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों के कैरम के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत के साथ हुई, तत्पश्चात सरस्वती शिशु मंदिर जयंत की टीम के द्वारा स्वागत गीत एवं जयंत क्षेत्र के स्टॉफ अधिकारी (कार्मिक) पी के त्रिपाठी के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कुमार के द्वारा खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को खेल भावना एवं जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाया गया।

NCL Singrauli: जयंत में NCL अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आगाज; जानिए

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी कोयला उत्पादन के साथ-साथ खेल कूद के क्षेत्र में भी अग्रणी है। कुमार के द्वारा सभी प्रतिभागियों से बेहतर खेल प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई।

इस उद्घाटन समारोह में जयंत एनसीएल खेल प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, जयंत क्षेत्र के परियोजना अधिकारी आर के सिंह एवं समस्त विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय जेसीसी के सदस्य, समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NCL Singrauli: जयंत में NCL अंतर क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता का हुआ आगाज; जानिए

 

ये भी पढ़िए-

NCL Singrauli Breaking: मिनीरत्न एनसीएल की खदान में देर रात बस पलटी; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News