NCL Singrauli: सिंगरौली के इन ग्रामों की भूमि अधिग्रहण को लेकर NCL ने जारी की सूचना; जानिए

By
On:
Follow Us

NCL Singrauli: सिंगरौली (Singrauli) के मैढोली, चटका, झिन्गुर्दा, पंजरेह एवं चुरिदाह की भूमि अधिग्रहण को लेकर miniratna NCL ने सूचना जारी की है।

 

miniratna NCL द्वारा जारी सूचना में सर्वसाधारण को यह सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा, जयंत एवं दुधिचुआ विस्तार परियोजना हेतु, कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन और विकास) अधिनियम 1957 की धारा 9 (1) के तहत, दिनांक 09.02.2024 को भारत के राजपत्र में का. आ. 580 (अ) एवं 581 (अ) द्वारा, लगभग 1485.66 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गयी है। इस अधिसूचनां द्वारा मैढोली, चटका, झिन्गुर्दा, पंजरेह एवं चुरिदाह ग्रामों की लगभग 1485.66 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की जानकारी दी गयी है। राजपत्र में प्रकाशन उपरांत भूमि एवं भूमि में या उस पर के अधिकार आत्त्यंतिक रूप से केंद्र सरकार में निहित हो चुके है।

 

सर्वसाधारण को यह भी सूचित किया जाता है कि उक्त भूमि जो कि भारत सरकार में निहित है का भूमि और संपत्ति का भौतिक सर्वेक्षण दिनांक 01.07.24 से जिला प्रशासन सिंगरौली (Administration Singrauli), miniratna NCL एवं टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) मुंबई के संयुक्त टीम द्वारा आरंभ किया जायेगा एवं यह आगामी लगभग 6 माह तक चलेगा

 

ये देखिए नोटिस

NCL Singrauli: सिंगरौली के इन ग्रामों की भूमि अधिग्रहण को लेकर NCL ने जारी की सूचना; जानिए

 

 

ये भी पढ़िए-Singrauli Breaking: NCL जयंत माइंस में होलपैक डंपर ने कैम्पर को कुचला, 1 की दर्दनाक मौत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News