NCL Singrauli News: भारत सरकार के कोल कंट्रोलर मिनीरत्न NCL की खदान में पहुंचे; जानिए

By
On:
Follow Us

NCL Singrauli News: भारत सरकार (आईआरटीएस) से कोल कंट्रोलर सजिश कुमार एन. ने भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) का दौरा किया। 

 

NCL Singrauli News: भारत सरकार के कोल कंट्रोलर मिनीरत्न NCL की खदान में पहुंचे; जानिए

 

इस दौरान श्री सजिश कुमार ने एनसीएल सीएमडी बी. साईराम एवं निदेशक मण्डल से औपचारिक मुलाक़ात की एवं कोयला उत्पादन, प्रेषण ,उत्पादकता, गुणवत्ता और अन्य खदान परिचालन गतिविधियों जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की। एनसीएल में दो दिवसीय दौरे के दौरान श्री सजिश कुमार एन. ने शुक्रवार को एनसीएल की निगाही परियोजना का दौरा कर व्यू प्वाइंट्स से खदान का अवलोकन किया। 

NCL Singrauli News: भारत सरकार के कोल कंट्रोलर मिनीरत्न NCL की खदान में पहुंचे; जानिए

साथ ही निगाही खदान में ड्रैगलाइन का परिचालन को देखा । इसके अलावा उन्होनें निगाही स्थित इको-पार्क का दौरा किया एवं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  

 

इस अवसर पर महाप्रबन्धक (उत्पादन) /टीएस टु सीएमडी, दीपक सक्सेना,परियोजना अधिकारी निगाही सी पी सिंह एवं परियोजना तथा मुख्यालय से अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ये भी पढ़िए- Miniratna NCL: Ncl में 19वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की हुई बैठक; जानिए खबर  

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News