बता दें कि इससे पहले एनटीए ने नीट यूजी की फाइनल आंसर की जारी की थी। इसमें दो प्रश्नों के दो दो उत्तर दिए गए, जिन स्टूडेंट्स ने दोनों उत्तर में से किसी भी ऑप्शन पर मार्क किया होगा, उन्हें अंक मिल जाएंगे। वहीं फाइनल आंसर की में केवल 1 सवाल का ही जवाब बदला है। बुकलेट 45 की प्रोविजनल आंसर की में सवाल नंबर 40 का सही ऑप्शन 2 था, लेकिन फाइनल आंसर की में 1 और 2 दोनों ऑप्शन सही बताए गए हैं। बुकलेट 46 में सवाल नंबर 14 का सही जवाब 1 से बदलकर 1, 4 किया गया है। वहीं बुकलेट 47 में इसी तरह सवाल नंबर 20 का सही ऑप्शन 3 बदलकर 2,3 कर दिया गया है। जबकि बुकलेट 48 में सवाल 15 का सही ऑप्शन 4 से बदलकर 3,4 किया गया है।
तय समय पर जारी किया रिजल्ट
एनटी ए की ओर से कहा गया था कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (NEET UG) का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी कर दिया जाएगा। तय समय के मुताबिक एनटीए ने रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि NEET UG 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ही परीक्षा आयोजित की गई थी।
इस साल इंदौर नहीं था NEET PG Exam Centre
बता दें कि इस बार एनटीए ने इंदौर से NEET PG Exam Centre हटा दिया था। इस खबर को पत्रिका ने अपने समाचार पत्र में लगातार प्रकाशित किया था। पत्रिका की खबर पर आईएमए ने केंद्रीय मंत्री और सांसद को पत्र लिखा था। पत्रिका की खबर का असर हुआ और NTA एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंदौर को एक बार फिर परीक्षा केंद्रों में शामिल कर लिया है।











