NH 39 में हादसा: रीवा से सिंगरौली दूल्हा-दुल्हन ले जा रही कार खाई में पलटी; जानिए हादसे के बारे में

By
On:
Follow Us

NH 39 में हादसा: NH 39 में दूल्हा-दुल्हन से भरी एक कार के खाई में पलटने का हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये कार रीवा से दूल्हा-दुल्हन को लेकर जब सिंगरौली जा रही थी तो रास्ते मे ये हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि ये हादसा रीवा जिले अंतर्गत NH-39 में गुढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बदवार के पहाड़ में सोलर प्लांट वाले एरिया के पास अपरान्ह 4 बजे के दौरान हुआ।

NH 39 में हादसा: 1 घायल 3 सुरक्षित

हादसे की वजह चालक को अचानक नींद के कारण झपकी लग जाना बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में एक महिला के घायल होने की सूचना है। जबकि तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए-

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार SCTSL की बस ने बाइक सवारों को कुचला और घसीटती गई; जानिए पूरा घटनाक्रम

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News