Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

By
On:
Follow Us


नोएडा में शुक्रवार तड़के एक फर्नीचर बाजार की दुकान में आग लगने से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना शाहबेरी गांव स्थित फर्नीचर बाजार में हुई।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दुकान में दो लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, एक ही दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान दुकान के अंदर दो लोग अचेत अवस्था में मिले जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने इनमें से एक व्यक्ति अल्तमश को मृत घोषित कर दिया और घायल अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आगे के इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है। चौबे ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News