Patna के मोकामा में महिला पर एसिड हमला करने मामले में तीन गिरफ्तार

By
On:
Follow Us


बिहार पुलिस ने मोकामा में 40 वर्षीय एक महिला पर हुए एसिड हमले के सिलसिले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मोकामा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला पर 21 दिसंबर की शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने एसिड से हमला किया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतू देवी, सुमन देवी और मोहम्मद एहसान के रूप में की गई है।

बाढ़ के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि नीतू देवी ने पीड़िता और अपने पति के बीच कथित अवैध संबंध के शक में सुमन देवी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि नीतू देवी ने मोहम्मद एहसान को हमला करने के लिए सुपारी दी थी और वारदात के बाद उसे बड़ी रकम देने का वादा किया था।
पुलिस ने नीतू देवी के परिसर से 97,000 रुपए नकद बरामद किए हैं, जिसे एहसान को भुगतान के लिए रखा गया बताया जा रहा है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News