Rewa Crime News: मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जान से मारने की कोशिश की गई है। घटना के बाद बेहोश मिली नाबालिग को जब होश आया, तो उसने पुलिस के सामने आरोपी का नाम उजागर किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी
मिली जानकारी के मुताबिक, 20 नवंबर 2026 को नाबालिग लड़की की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने पहले उसे जवा थाना क्षेत्र में उपचार के लिए पहुंचाया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद की जान से मारने की कोशिश
इलाज के दौरान जब नाबालिग को होश आया तो उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी, बच्ची ने अपने बयान में बताया कि उसके ही गांव टिकरी का रहने वाला विनय सिंह बघेल उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बयान में बताय कि दरिंदगी की बात किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और नाबालिग की जान लेने की भी कोशिश की, जब पीड़िता बेहोश हुई तब आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से भाग निकला। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे दबोचा लिया और जेल भेज दिया है।
आरोपी विनय सिंह बघेल गिरफ्तार
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि रेप का यह पहला मामला नहीं है, इसी तरह के कई घटनाएं प्रदेश के अलग-अलग जिले से सामने आते रहते हैं।
ऋषभ सिंह बघेल थाना प्रभारी डभौरा
