Rewa News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर हुए सुरक्षा व्यवस्था के पूर्वाभ्यास में क्या हुआ; जानिए खबर में

By
On:
Follow Us

Rewa News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय प्रवास 24 अप्रैल को रीवा आयेंगे। श्री मोदी एसएएफ मैदान में प्रात: 11 बजे से आयोजित राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी करोड़ों रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं। मुख्य समारोह स्थल पर आज अधिकारियों तथा सुरक्षा कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया। कमिश्नर अनिल सुचारी तथा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से निर्देश दिये।

Rewa News: बैठने की व्यवस्था का लिया जायजा

उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड का भ्रमण करके यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, समारोह स्थल में विशिष्ट व्यक्तियों एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ये भी पढ़िए-

Rewa News: DM ने मनगवां, रायपुर कर्चुलियान का SDM बदला, नया कौन?; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News