Satna MP News: भरभराकर गिरी BSNL ऑफिस की दीवार, मलबे में दबकर हुई युवती की मौत

By
On:
Follow Us

Satna MP News: भरभराकर गिरी BSNL ऑफिस की दीवार, मलबे में दबकर हुई युवती की मौत

सतना : Satna MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने हुआ। बीएसएनएल ऑफिस की पुरानी जर्जर दीवार गिरने से एक युवती की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नेहा कपाड़िया के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: शह मात The Big Debate: घोटाला खेल..जेल..श्राप देने पर उतारु बघेल! क्या बघेल परिवार को जेल भेजने के चलते जोगी और डॉ. रमन की सरकार गिर गई? देखिए पूरी रिपोर्ट 

Satna MP News:  मिली जानकारी के अनुसार, मैहर नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय की बाउंड्री वॉल के बगल में नेहा कपाड़िया का घर है। गुरुवार शाम के समय वह अपने घर के बाहर बाउंड्री के ठीक बगल में बर्तन धो रही थी। इस दौरान अचानक जर्जर बाउंड्री भरभरा कर गिर पड़ी और नेहा दीवार के नीचे मलबे में दब गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Balod News: छत्तीसगढ़ के इस आश्रम में गंदा काम, 12 साल की नाबालिग संग शिष्य ने की घिनौनी हरकत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

Satna MP News:  नेहा को मलबा हटाकर बाहर निकाला गया और तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने प्रथम दृश्य में ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News