Singrauli की रानी की दखल अब दिल्ली तक, जानिए क्या है कारण?

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली नगर निगम की महापौर और आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, श्रीमती अग्रवाल को पार्टी आलाकमान ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। जिससे पार्टी ही नही बल्कि प्रदेश की भी राजनीति में उनका कद बढ़ा है और जिले के लिए भी अच्छे संकेत हैं। बताया जा रहा है कि श्रीमती अग्रवाल आगामी चुनाव में सिंगरौली जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी पार्टी की दशा-दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस लिहाज से सिंगरौली जिला अब प्रदेश ही नही देश में भी राजनीति के प्रमुख केंद्रों में आ जायेगा।

वहीं, श्रीमती अग्रवाल को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं है।

यह जिम्मेदारी सभी के लिए अहम
आप के सिंगरौली जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने भी श्रीमती अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, प्रदेश और देश की राजनीति में सिंगरौली जिले की किसी महिला नेत्री की इस प्रकार की उपस्थिति अपने आप में बड़ी बात है। इससे जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ व समर्थकों का मनोबल बढ़ा है। वैसे देखा जाए तो श्रीमती अग्रवाल को मिल रही सफलता का बड़ा श्रेय जनता व कार्यकर्ताओं को ही जाता है और श्रीमती अग्रवाल इस सच्चाई को बखूबी समझती और सम्मान भी करती हैं।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News