Singrauli: जियावन में दो पक्षो में खूनी संघर्ष, अस्पताल में भी हमला, 2 भाइयों में एक की मौत व दूसरा गंभीर

By
—
Last updated:
Follow Us

Singrauli: जियावन थाना क्षेत्र के झखरावल गांव में दो पक्षों के बीच रविवार की शाम विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षो के बीच विवाद जमीन को लेकर था और विवाद काफी समय से चला आ रहा था। ऐसे में रविवार को फिर से इन दोनों पक्षों का विवाद जब फिर से शुरू हुआ तो पहले गाली-गलौच से हुआ, फिर खूब लाठी-डंडे भी चले। लेकिन, एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्ष के लोगों में आक्रोश इस कदर व्याप्त था कि ये एक-दूजे की जान के दुश्मन बन गए। इस खूनी संघर्ष में वैसे तो दोनों पक्ष लहूलुहान हुए और संघर्ष में शामिल लगभग सभी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती भी कराए गए। लेकिन, एक पक्ष के दो भाइयों में से एक की मौत हो गई और दूसरे ही हालात नाजुक बनी हुई है।

कौन हैं दोनों पक्ष

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षो में से जिस एक पक्ष में मौत हुई है उसमें मृतक राजेन्द्र साहू और गंभीर रूप से घायल राजेश बताया जा रहा है। साथ ही मृतक राजेन्द्र की पत्नी भी इलाजरत है। जबकि दूसरे पक्ष से घायल में बृजेश दुबे व उसके परिजन व साथी भी घायल हुए। इस सभी घायलों को ट्रामा सेंटर बैढन में भर्ती कराया गया है।

देवसर स्वास्थ्य केंद्र में भी हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, इस विवाद के घायलों को पहले नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती कराया गया था। जहाँ एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर अस्पताल में ही हमला कर दिया और बुरी तरह से जख्मी कर दिया। अस्पताल में भी हड़कंप की स्थिति निर्मित हक गई थी और स्थानीय पुलिस जब तक पहुंचती तो हमलावर भाग निकले थे।वही5, जब अस्पताल में हुयर हमले के गंभीर घायल को जब ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया तो इलाज दौरान डॉक्टर भी उसकी जान बच नही सके एयर मौत हो गई।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News