Singrauli Breaking: बलियरी विस्फोट कांड के श्रमवीरों को दी गई श्रद्धांजलि; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Breaking: सिंगरौली जिला प्रशासन (Singrauli district administration) समेत जन प्रतिनिधियों ने रविवार को जिला मुख्यालय बैढन (district headquarters Waidhan) में शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

दरअसल, 5 जुलाई 2009 का वो मंजर आज भी लोगों के जहन से उतरा नही है। यही वो दिन था। जब जिले के बलियरी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 22 श्रमवीरों ने अपनी जान गवां दी थी। जिले के खदानों में विस्फोटक सामग्री का परिवहन करने वाले एक ट्रक में हुए विस्फोट के बाद विस्फोटक सामग्री () बनाने वाले कारखाने भी उसकी चपेट में आ गये थे। जिनमें कार्य करने वाले 22 श्रमवीरों की जान चली गई थी।

उन्हीं श्रमवीरों की याद में आज रविवार को सिंगरौली जिला प्रशासन (Singrauli district administration) के द्वारा अम्बेडकर चौक के पास गनियारी प्लाजा में बनाए गये शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वार्षिक श्रद्धांजलि दी गई।

उक्त श्रमवीरों की वार्षिक श्रद्धांजलि समारोह में जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ समेत नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाठक, यातायात प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी, शहर कोतवाल निरीक्षक अशोक सिंह व जिले के अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

ये भी पढ़िए 

Singrauli breaking: सिंगरौली ननि की मेयर इन काउंसिल ने लिए कई बड़े फैसले; देखिये ताज़ा खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News