Singrauli Crime News: अज्ञात बदमाशों के हमले में मां की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Crime News : सिंगरौली (Singrauli) के जिला मुख्यालय वैढ़न के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात जानलेवा हमले (Deadly attacks) की सनसनीखेज वारदात हुई है।

ये वारदात (Deadly attacks) जिलानी मोहल्ले में हुई, जिसमें रात करीब 8 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में 55 वर्षीय मां अंजू जायसवाल पति सुरेश जायसवाल की मौत हो गई है। जबकि मृतका की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा जायसवाल को गंभीर रूप से घायल है उसे रात में ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है, बेटी की गर्दन व सिर में धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं।

जानलेवा हमले की इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस (Police) पहुंची और घटना स्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। पुलिस (Police) का कहना है कि वारदात किस वजह से हुई और किसने अंजाम दिया, इसकी छानबीन की जा रही है।

जिलानी मोहल्ले में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या (Murder) किए जाने व बेटी को गंभीर रुप से घायल किए जाने से पुलिस (Police) की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं घटना के बाद से मोहल्ले सहित आसपास के लोग भी दहशत में है। क्योंकि जिले में इस तरह की वारदात कभी नहीं हुई थी। लोगों का कहना है कि कि जिस किसी ने भी वारदात को अंजाम दिया होगा, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़िए- Crime News: नाबालिग लड़की से दो सगे भाइयों किया सामूहिक बलात्कार; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News