Singrauli News: एनसीएल सीएसआर के कंबलों का स्टॉक पहुंचा सीधी; जानिए कैसे

By
On:
Follow Us

Singrauli News: एनसीएल सीएसआर (NCL CSR) के कंबलों का स्टॉक सीधी पहुंचा ट्रेड यूनियन (Trade Union) इंटक के जिलाध्यक्ष (INTUC District President) ने एनसीएल से और आप के लोकसभा उपाध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर जांच की मांग की।

सीधी विधानसभा क्षेत्र (Sidhi assembly constituency) में सिंगरौली जिले (Singrauli district) में संचालित कोयला कंपनी एनसीएल के सीएसआर के रैपर लगे कंबलों का बड़ा स्टॉक जब्त हुआ है। इससे न सिर्फ सीधी बल्कि सिंगरौली जिले में खलबली सा माहौल निर्मित हो गया है। स्थिति यह है कि इस मसले को लेकर ट्रेड यूनियन इंटक के जिलाध्यक्ष (istrict President of Trade Union) ने एनसीएल प्रबंधन को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मांगी है कि आखिर कंपनी के सीएसआर के रैपर लगे कंबलों का इतना बड़ा स्टॉक सीधी जिले में कैसे पहुंचा? उन्होंने कंपनी के महाप्रबंधक सिविल/सीएसआर को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ये जानकारी मिली है कि सीधी में स्थित आर पैरामेडिकल कॉलेज में हजारों की संख्या में एनसीएल सीएसआर (NCL CSR) के रैपर लगे कंबलों का स्टॉक पकड़ा गया है। साथ ही ये कंबल चुनाव प्रचार का लाभ लेने के लिए उपयोग किये जाने के लिए लाये गये थे, ये जानकारी भी मिली है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कंपनी के सीएसआर के ये कंबल वहां कैसे पहुंचे? क्योंकि इससे कंपनी की छवि धूमिल होती है।

आप ने राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

वहीं, एनसीएल सीएसआर के रैपर लगे कंबलों के पकड़े गए स्टॉक को लेकर आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह (Aam Aadmi Party’s Lok Sabha Vice President Mrityunjay Singh) ने तो सीधे राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) से ही शिकायत कर दी है। उन्होंने इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोजन को बुधवार को एक पत्र मेल किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सीधी विधानसभा क्षेत्र (Sidhi assembly constituency) में एनसीएल के सीएसआर के रैपर लगे कंबलों का जो स्टॉक पकड़ा गया है, वह भाजपा प्रत्यासी के प्रचार के लिए लाया गया था, जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग उन्होंने की है।

ये भी पढ़िए – Singrauli News: टिकट न मिलने से खफा कांग्रेस नेता ने दिखाया बगावती तेवर; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News