Singrauli News: खनुआ की बेटी वर्षा ने DAV राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के खनुआ स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा वर्षा साह ने नोएडा में आयोजित डीएवी संस्थानों की राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-14 आयु वर्ग के 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल, परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

 

Singrauli News: खनुआ की बेटी वर्षा ने DAV राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक; जानिए

मूल रूप से मझौली पाठ गांव की रहने वाली वर्षा ने बेहद कम समय में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। वर्षा साह पिछले कुछ महीनों से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से खनुआ गांव में संचालित तीरंदाजी अकादमी में अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है।

 

Singrauli News: खनुआ की बेटी वर्षा ने DAV राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक; जानिए

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अदाणी फाउंडेशन की पहल पर धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों के इच्छुक बच्चों को तीरंदाजी का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए तैयार करना है।

 

अकादमी से निकल रहे खिलाड़ियों के लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण खनुआ स्थित यह तीरंदाजी अकादमी अब पूरे जिले के लिए गौरव का केंद्र बनती जा रही है।

Singrauli News: खनुआ की बेटी वर्षा ने DAV राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक; जानिए

इस अकादमी के संचालन एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी सिंगरौली जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी गई है, जहां कुशल और अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

 

उल्लेखनीय है कि अब तक इस अकादमी के माध्यम से कुल 50 स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें आर एंड आर कॉलोनी स्थित डीएवी द्वारा संचालित स्कूल के 25 तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय के 25 विद्यार्थी शामिल हैं। हाल ही में अकादमी के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी—सूर्यबली सिंह (कक्षा 12, शासकीय विद्यालय, खनुआ) और रोहित गुप्ता (कक्षा 11, शासकीय विद्यालय, खनुआ)—ने सिंगरौली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय सब-जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 8 एवं 9 नवंबर 2025 को खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, धार (मध्यप्रदेश) में आयोजित की गई थी।

कांस्य पदक जीतने के बाद वर्षा साह काफी उत्साहित हैं और अपनी सफलता का श्रेय अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित तीरंदाजी अकादमी एवं अपने प्रशिक्षकों को देती हैं। वहीं, वर्षा की मां इन्द्र कुमारी साह ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “हम अदाणी फाउंडेशन के आभारी हैं, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

 

अकादमी में प्रशिक्षण दे रहे कोच रहीश सेन, जो स्वयं राज्य की शीर्ष तीरंदाजी अकादमी से प्रशिक्षित खिलाड़ी हैं और मध्यप्रदेश के होनहार तीरंदाजों में शामिल रहे हैं, ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “खनुआ से उभर रहे ये नए तीरंदाज आने वाले वर्षों में जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।”

 

तीरंदाजी न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि बच्चों और युवाओं में अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती है। खनुआ स्थित इस तीरंदाजी केंद्र की सफलता ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार किया है। आने वाले समय में यहां से कई और प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आने की पूरी संभावना है। गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों में स्थानीय युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है, और भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

 

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: खैराही ग्राम में ज्वाला CLF महिला समूह के कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित; जानिये

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News