Singrauli News: ट्रक का टायर फटा और भड़क उठी आग; जानिए पूरी घटना के बारे में

By
On:
Follow Us

Singrauli News: रास्ते से जा रहे एक ट्रक का टायर अचानक फटा और उसमें आग भड़क उठी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। ये घटना सिंगरौली जिले के जियावन की शुक्रवार की रात करीब 9.30 बजे की।

इस घटना दौरान राहत की बात यह रही कि ट्रक क्रमांक MP 18 H4902 में आग भड़कते ही मौके पर मौजूद लोग तत्काल सक्रिय हो गए और जियावन थाना प्रभारी संतोष तिवारी भी मौके पर जा पहुंचे। ऐसे में ये सभी लोग मिलकर ट्रक में भड़की आग को बुझाए और एक बड़ा हादसा घटित होने के पहले ही काबू पा लिए।

Singrauli News: राखड़ लेकर सतना जा रहा था ट्रक

बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में राखड़ लोड थी। ये ट्रक राखड़ लेकर विंध्यनगर से सतना जा रहा था और जियावन में जब ये ट्रक रास्ते से गुजर रहा था तभी ये पूरी घटना हुई।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कई धुरंधर; देखिए पूरी लिस्ट

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News