Singrauli News: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कई धुरंधर; देखिए पूरी लिस्ट

By
Last updated:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने इस नवीन कार्यकारिणी को घोषित किया। उन्होंने वैढ़न सर्किट हाउद में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर ये कार्यकारिणी घोषित की है।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने का प्रयास किया गया है। अहम बात यह है कि इस बार की ग्रामीण कांग्रेस की कार्यकारिणी में कुछ बदलाव किये गये हैं और इन बदलावों से इस बार कई धुरंधरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Singrauli News: नागेंद्र सिंह व प्रवीण को मिली अहम जिम्मेदारी

इस कार्यकारिणी में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने ललित सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा कुल 44 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में नागेन्द्र प्रताप सिंह को महामंत्री पद के साथ प्रवक्ता का भी जिम्मा दिया गया है। इसी प्रकार से युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान को महामंत्री पद के साथ मीडिया प्रभारी जिम्मा दिया गया है। साथ ही अन्य 41 महामंत्री भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में कुल 42 सचिव भी इस कार्यकारिणी में बनाए गए हैं।

Singrauli News: देखिए, ग्रामीण कांग्रेस में किसी क्या बनाया गया?

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: Hello, मैं SP बोल रहा हूं…आधी रात आई कॉल; जानिए फिर क्या हुआ?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News