Singrauli News: नदी में चचेरे भाई को डूबता देख बहन भी कूदी और दोनों की हुई मौत; जानिए

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के लंघाडोल थाना क्षेत्र के पोड़ी पाठ गांव में रिश्ते के चचेरे भाई बहन की नदी में डूबने से मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक, चचेरे भाई को नदी में डूबता देखकर उसे बचाने के लिए कूदी बहन उसे निकाल तो नहीं पायी, लेकिन दोनो गहरे पानी में डूब गये, जिससे दोनो की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय बालक रमेश साकेत पिता अंजनी साकेत अपनी चचेरी बहन खुशबू साकेत पिता रामअवतार साकेत उम्र 14 साल के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। स्कूल के रास्ते पर पड़ने वाली नदी में रमेश नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। 

 

भाई को डूबता देख चचेरी बहन उसे बचाने के लिए नदी में कूद गई लेकिन भाई को बचाते-बचाते दोनो गहरे पानी में समा गये और उनकी मौत हो गई।

 

इस घटना के बाद नदी में बालक और बालिका के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर लंघाडोल थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर नदी में डूबे दोनो शवों की तलाश करवाकर बाहर निकाला। शवों का पंचनामा तैयार करने के बाद दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई है कि किशोर जब नदी में डूब रहा था, तभी उसे बचाने के लिए नदी में कूदी बहन व भाई दोनो गहरे पानी में डूब गये, जिससे उसकी मौत हो गई। 

 

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में जन औषधि केन्द्र का हुआ शुभारंभ; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News