Singrauli News: नेहरू अस्पताल में डॉक्टरो ने की हड़ताल, जानिए क्या है कारण

By
—
On:
Follow Us

Singrauli जिले में संचालित कोल इंडिया की मिनी रत्न कंपनी NCL के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में सोमवार, 23 जनवरी को सभी डॉक्टरों ने काम-काज बंद कर दिया है और हड़ताल पर बैठ गए हैं।

डॉक्टरों की इस नाराज़गी का कारण उनके साथ आये दिन हो रही मारपीट और दुर्व्यवहार बताया जा रहा है। ऐसा ही अभी का ताज़ा मामला रविवार का बताया जा रहा है जिसमे अस्पताल के एक मेडिसिन विभाग के चिकित्सक को कुछ अज्ञात लोगों ने पीटा और फिर भाग निकलने।
डॉक्टर से मारपीट के इस मामले को लेकर प्रारम्भिक तौर पर जो बाते सामने आई हैं उसमें कहा जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक महिला से कुछ परिजन लोग आए थे और उनमें से कुछ युवक वीडियो बना रहे थे। यह देखकर एक डॉक्टर ने इन युवकों को वीडियो बनाने से मना किया, लेकिन युवकों ने वहीं पर डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वहीं, डॉक्टरों की हड़ताल के कारण यहाँ अस्पताल की OPD में मरीजो के बीच हड़कम्प मचा हुआ है। सुबह से डॉक्टरों के इंतज़ार में बैठे मरीज मायूस होकर वापस लौट रहे हैं।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News