Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli) की बेलगांव पंचायत में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हुई छापामार (raid) कार्रवाई में भारी अनियमितताएँ उजागर हुई हैं।
प्रशासनिक जांच दल ने मौके से 95 बोरी गेहूं-चावल के साथ कोटेदार को रंगे हाथों पकड़ा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई में सरई तहसीलदार,थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया,पटवारी,समिति सेवक,खाद्य निरीक्षक और बेलगांव के सरपंच मौजूद रहे। शुरुआती जांच में सामने आया कि कोटेदार बीजेपी का नाम लेकर गरीबों का हक छीन रहा था और लोगों पर अत्याचार कर रहा था। यह घटना न केवल सरकारी योजनाओं की धज्जियाँ उड़ाने का प्रमाण है, बल्कि सत्ताधारी दल की छवि को भी धूमिल करती है।
आपको बता दें कि अब सवाल यह उठता है कि क्या कलेक्टर इस घोटाले बाज को कड़ी सजा देंगे या फिर यह मामला भी राजनीतिक दबाव में दब जाएगा? जनता न्याय की प्रतीक्षा कर रही है।
ये भी पढ़िए-











