Singrauli News: सिंगरौली की 15वीं वर्षगांठ पर महोत्सव का आगाज आज; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Hindi News: सिंगरौली जिले की 15वीं वर्षगांठ 24 मई को है। जिले के इस खास अवसर पर हर वर्ष की तरह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और इस महोत्सव का आगाज मुख्य दिवस के एक दिन पहले मंगलवार, 23 मई को किया जाएगा।

महोत्सव का आगाज जिला मुख्यालय बैढन में राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में किया जाएगा। जिसमें शाम 7 बजे से स्थानीय कलाकारो द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Singrauli Hindi News: 24 मई को बालीवुड नाईट

अगले दिन बुधवार 24 मई को यानि, जिले की वर्षगांठ के मुख्य दिवस पर शाम को बालीवुड नाईट (Bollywood Night) के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सुप्रद्धि गायक कीर्ति सगाथिया बैड के द्वारा सुमधुर बालीवुड गीतो की प्रस्तुतियां दी जायेगी।

Singrauli Hindi News: कलेक्टर ने की समीक्षा व जिलेवासियों से अपील

सोमवार को कलेक्टर अरूण परमार ने सिंगरौली महोत्सव के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की। जिसमें उन्होंने संबंधितो को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है जिले के 15वीं वर्षगांठ के महोत्सव में अपनी सहभागीता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहायोग प्रदान करे।

 

ये भी पढ़िए

Miniratna NCL: कल्याणी की महिलाओं ने संविदा सफाई कर्मियों को गर्मी से बचाव करने बांटी सामग्रियां

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News