Singrauli News: सिंगरौली के “घिनहा गाँव” का नाम बदल गया; जानिए क्या नया नाम?

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले के “घिनहा गाँव” का नाम बदलने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कई वर्षों से जो मांग की जा रही थी, उस मांग पर शासन ने संज्ञान ले लिया है।

सिंगरौली जिले में देवसर अनुभाग अन्तर्गत के इस घिनहा गांव का नाम गृह मंत्रालय द्वारा बदलने की प्रक्रिया जारी की गई है।

Singrauli News: ग्रामीणों की मांग लेकर एक युवा पहुंचा था गृहमंत्री तक

मंत्रालय अब घिनहा गांव का नाम “आजादपुर” रखने के संबंध में ये प्रक्रिया की जा रही है और ये नाम घिनहा गाँव के लोगों के द्वारा ही मांग की गई थी। गाँव के ही एक होनहार युवा मनोज कुमार साकेत अक्टूबर 2022 में तो इस मांग को लेकर भोपाल में गृह मंत्री तक पहुंच गए थे। जिस पर शासन ने संज्ञान लिया है।

Singrauli News: बढ़ता जा रहा ग्रामीणों का इंतज़ार

पिछले दिनों 25 जनवरी को इस सम्बंध में अवर सचिव मप्र शासन राजस्व विभाग सुमन रायकवार द्वारा कलेक्टर सिंगरौली को पत्र जारी किया गया था। जिस पर 29 मार्च को अनुविभागीय अधिकारी देवसर, राजस्व को सिंगरौली जिले के संयुक्त कलेक्टर द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है, जिसमें 14 बिंदुओं की एक जानकारी मांगी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये प्रक्रिया फिलहाल इससे आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिससे घिनहा गाँव को नया नाम मिलने का इंतज़ार बढ़ता जा रहा है।

Singrauli News: देखिये, नाम बदलने से जुड़े प्रयासों के पत्रों को

 

 

ये भी पढ़िए-

MP Breaking: सिंगरौली समेत 10 जिले “एक जिला-एक उत्पाद” के लिए चयनित, जानिए विस्तार से

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News