Singrauli News: सिंगरौली (Singrauli) में आधी रात को पुलिस नाइट कॉम्बिंग गस्त (night combing patrol) में 122 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
सिंगरौली जिले (Singrauli) में पुलिस अधीक्षक, निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एवं शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली (Singrauli) व अनुभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो की 17 टीमें बनाकर एवं उन्हे ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त की। रात भर चली इस कार्यवार्ही में लगभग 06 घण्टे में 42 गिरफ्तारी वारंटी आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 17 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 34 निगरानी बदमाश, 29 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 06 अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार (liquor smugglers were arrested) कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान शहर एवं कस्बों में एटीएम एवं बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण एवं सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।
रात्रि कॉम्बिग गस्त (night combing patrol) के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारीगणों नें पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई।
200 से अधिक पुलिस कर्मियों की 17 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त (night combing patrol) के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाशों व गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 122 आरोपियों पर कार्रवाई की है।
बेवजह घूमते पाये गये युवकों लगायी फटकार
इस दौरान बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने फटकार लगाकर समझाईश दिया गया, वही परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्त्यिों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ की गई।
ये भी पढिए-











