Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में रहते हुए अगर आप दुबई सिटी (dubai city) के खूबसूरत नज़रों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो फिर आपकी ये चाहत पूरी करने के लिए एक सुनहरा अवसर है।
जिससे आप दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में सुमार दुबई सिटी (dubai city) के कुछ खास नज़रों को काफी करीब से देख सकते हैं। जी हां, ये सही है और ये खास अवसर आपको मिलेगा, जिला मुख्यालय क्षेत्र में स्थित विंध्यनगर के नवजीवन विहार (Navjeevan Vihar of Vindhyanagar) के शिवजी कॉम्लेक्स के बगल में ओपन ग्राउंड में। यहाँ नवजीवन विहार के ग्राउंड में हैंडलूम एंड क्राफ्ट एक्सपो (Handloom & Craft Expo) लगाया गया है। जहाँ के इंटीरियर को दुबई सिटी (dubai city) के खास नज़रों से सजाया गया है।
इसमें दुबई (dubai) की विश्व प्रसिद्ध बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (burj khalifa) जिसे दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग भी कहा जाता है और ऐसे ही अन्य कई आकर्षक नज़ारे यहाँ सजाए गए हैं। इन तमाम आकर्षक नज़रों का लुत्फ आप मात्र 10 रुपये का शुल्क देकर ले सकते हैं।
एक्सपो में और क्या-क्या है आकर्षक?
दुबई (dubai) के आकर्षक नज़रों के बीच सैर करने का लुत्फ लेने के लिए यहाँ दुबई (dubai) का बुर्ज अल अरब होटल (Burj Al Arab Hotel), दुबई फ्रेम (dubai frame), ट्विन्स टावर (Twins Tower), एफिल टॉवर (Eiffel Tower) आदि ऐसे कई आकर्षक चीजे सजाई गई हैं। जहाँ आप बाकायदा सेल्फी (selfie) भी ले सकते हैं और परिवार व दोस्तो के साथ खूब इंज्वाय भी कर सकते हैं।
खरीदी करने के लिए क्या-क्या है एक्सपो में?
यहाँ दुबई (dubai) के नज़रों के बीच घूमने-फिरने के ऑप्शन के अलावा इस एक्सपो (expo) में आपको एक ही छत के नीचे हैंडलूम- हैंडिक्राफ़्ट (Handloom- Handicraft) के एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट भी मिल जाएंगे और वो भी काफी कम दाम में। यहाँ कई राज्यों और जिलों के हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगी हुई है। 21 दिवसीय एक्सपो में पारंपरिक परिधान, सजावटी सामान, श्रृंगार और साज-सज्जा की अनेक घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इसी प्रकार से यहाँ जयपुरिया लहंगा, बनारसी साड़ी, आजमगढ़ का ब्लैक पॉटरी, पीतल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी के भी शानदार कलेक्शन के स्टाल सजाए गए हैं।
कब से कब तक चलेगा ये एक्सपो?
एक्सपो (expo) के प्रबंधक रविन्द्र सिंह ने बताया कि 16 जुलाई से 5 अगस्त तक मेले का आयोजन चलेगा। शाम चार बजे से लोगों के लिए मेला सज जाता है और रात के दस बजे तक लोग इसका लुफ्त उठा सकते हैं।
बच्चों के इंज्वाय के भी कई ऑप्शन हैं यहाँ
इस एक्सपो (expo) में बच्चों के लिए विशेष प्रकार की व्यवस्थाएं जैसे झूला (Swing), सेल्फी प्वाइंट (selfie point), म्यूजिक हॉट (music hot), एफिल टॉवर (Eiffel Tower), बुर्ज खलीफा (burj khalifa) सहित तमाम चीजें आकर्षण का केंद्र है। सेल्फी प्वाइंट से लेकर संगीतमय शाम आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
ये भी पढ़िए-
सिंगरौली न्यूज़: सिंगरौली में बाढ़ नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर जारी; जानिए खबर में











