Singrauli News: सिंगरौली में फिर से लड़खड़ाने वाली हैं स्वास्थ्य सेवाएं; खबर में जानिए कारण

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले की स्वास्थ्य सेवाएं फिर से लड़खड़ाने वाली हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि जिले में NHM स्वास्थ्य कर्मियों के फिर से हड़ताल पर चले जाने से ये हालात बनने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

गुरुवार को बैढन में NHM के ये संविदा स्वास्थ्य कर्मी CMHO आफिस के पास हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिसमें जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

Singrauli News: इस कारण प्रभावित हो सकती है स्वास्थ्य सेवाएं

दरअसल, हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अहम रोल है, लेकिन इनके हड़ताल पर जाने से रोजाना के विभाग के काम काज प्रभावित होंगे। जाहिर है इसका सीधा असर मरीजो पर पड़ेगा।

Singrauli News: आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि उनके द्वारा दिसंबर 2022 में जब हड़ताल की गई थी तो उनकी मांगों पर सुनवाई के आश्वासन दिया गया था, लेकिन आश्वासन के बाद भी आजतक कोई सुनवाई ही नही हुई, जिससे उन्हें प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा। ये हड़ताल NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले की जा रही है।

Singrauli News: हड़तालियों की ये है कुछ मांगें

हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की प्रमुख मांगो में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी व कर्मचारियों को नियमित की मांग है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स प्रथा में किये गये सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए या फिर विभाग के रिक्त पदों पर समायोजन किये जाने की मांग है। इसी प्रकार से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 15 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन संविदा कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल वापस लेने को मांग कर रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP में मौसम: सिंगरौली समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश, आंधी ने देर रात पकड़ा जोर; खबर पढ़िए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News